*CURRENT AFFAIRS - 16 JAN.*
![]() |
| 16 January Current Affairs |
*1. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 जनवरी, 2024 को पीएम-जनमन अभियान के तहत प्रधान मंत्री आवास योजना–ग्रामीण के एक लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी की। इसके लाभार्थी कौन हैं?*
A. शहरी आबादी
B. सामान्य श्रेणी के नागरिक
C. महिला उद्यमी
D. *विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG)*
*2. हाल ही में उत्तर प्रदेश के निम्न में से किस संस्थान के द्वारा कृषि को बढ़ावा देने हेतु ‘ऑटोमेटिक सोलर वेडिंग रोबोट’ का आविष्कार किया गया है?*
A. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
B. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
C. इलाहाबाद विश्वविद्यालय
D. *दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय*
*3. थिंक टैंक सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर द्वारा वर्ष 2023 में भारत का ‘सबसे प्रदूषित शहर’ निम्न में से किसे घोषित किया गया है?*
A. इंदौर, मध्य प्रदेश
B. लखनऊ, उत्तर प्रदेश
C. *बर्निहाट, मेघालय*
D. जयपुर, राजस्थान
*4. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किस देश का ‘अर्ली वार्निंग सिस्टम’ स्कूलों में लागू किया जाएगा?*
A. कनाडा
B. सिंगापुर
C. जर्मनी
D. *नीदरलैंड*
5. *"युवा निधि योजना" __________राज्य सरकार की एक सरकारी पहल है, जिसका उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।*
A. *कर्नाटक*
B. केरल
C. उत्तर प्रदेश
D. मध्य प्रदेश
*6. हाल ही में IMF ने किस देश को राहत पैकेज के तहत 700 मिलियन डालर के ऋण को मंजूरी दी है?*
A. *पकिस्तान*
B. अफगानिस्तान
C. श्रीलंका
D. म्यांमार
*7. हाल ही में किसने ‘भारत से ग्राफिक डिजाईन के लिए प्रेरणाएं’ नामक पुस्तक लिखित है?*
A. *जया जेटली*
B. अमित शाह
C. पीयूष गोयल
D. इनसे से कोई नहीं
*8. हाल ही में ________ने उत्तर कोरिया मे सैन्य स्थलों पर गतिविधियों पर नज़र रखने और प्राकृतिक आपदाओं पर प्रतिक्रिया में सुधार करने के मिशन पर 12 जनवरी को एक सरकारी खुफिया उपग्रह ले जाने वाला एक रॉकेट लॉन्च किया।*
A. अमेरिका
B. रूस
C. चीन
D. *जापान*
*9. हाल ही में किस शहर में आयोजित होने वाले "विश्व तमिल प्रवासी दिवस" समारोह में लगभग 58 देशों के तमिलों ने भाग लिया?*
A. *चेन्नई*
B. भोपाल
C. इंदौर
D. नई दिल्ली
*10. कौन-सा रक्षा बल 2024 को “प्रौद्योगिकी अवशोषण वर्ष” के रूप में मनाएगा?*
A. *भारतीय सेना*
B. भारतीय वायु सेना
C. भारतीय नौसेना
D. भारतीय तट रक्षक
*11. हाल ही में किस शहर ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में ‘सबसे स्वच्छ गंगा शहर‘ का पुरस्कार जीता है?*
A. *वाराणसी*
B. प्रयागराज
C. कानपुर
D. हरिद्वार
*12. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की स्थापना________ को राष्ट्रीय हरित अधिकरण अधिनियम के तहत की गई थी।*
A. 18 अक्टूबर, 2009
B. *18 अक्टूबर, 2010*
C. 18 अक्टूबर, 2011
D. 18 अक्टूबर, 2012
*13. हाल ही में एक जानकारी के अनुसार, भारत विश्व में मसूर दाल का सबसे बड़ा उत्पादक होगा यह किस ऋतु की फसल है?*
A. *रबी*
B. खरीफ
C. जायद
D. इनमें से कोई नहीं
*14. हाल ही में किस राज्य में 'चंदुबी महोत्सव' मनाया गया?*
A. बिहार
B. उत्तर प्रदेश
C. पश्चिम बंगाल
D. *असम*
*15. "ऑपरेशन अमृत" एंटीबायोटिक प्रतिरोध के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए _________द्वारा शुरू किए गए एक सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियान को संदर्भित करता है।*
A. केंद्र सरकार
B. *केरल सरकार*
C. कर्नाटक सरकार
D. महाराष्ट्र सरकार
*आज का सुविचार*
" मेहनत एक ऐसी सुनहरी चाबी है,
जो बंद भाग्य के दरवाजो को खोल देती है "
