10 Current Affairs ।। 10 करंट अफेयर्स ।। 10 Current Affairs in Hindi ।। 10 Current Affairs in English
* 10 करंट अफेयर्स | 11th May 2024 *
*➼ Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami has launched ' Pirul Lao-Paise Pao Campaign' in Rudraprayag district.*
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग जिले में ‘पिरुल लाओ-पैसे पाओ अभियान’ का शुभारंभ किया है।
*➼ According to the United Nations Migration Agency, India has become the first country in the world to receive more than $100 billion in remittances.*
संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी के अनुसार ‘भारत’ 100 बिलियन डॉलर से अधिक प्रेषण प्राप्त करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।
*➼ IREDA has incorporated “IREDA Global Green Energy Finance IFSC Limited” at GIFT City, Gujarat.*
आईआरईडीए ने “आईआरईडीए ग्लोबल ग्रीन एनर्जी फाइनेंस आईएफएससी लिमिटेड” को गिफ्ट सिटी, गुजरात में शामिल किया है।
*➼ Recently 'India' has become the third largest solar energy producing country in the world. *
हाल ही में ‘भारत’ दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक देश बन गया है।
*➼ Amul has become the official sponsor of ' Sri Lanka' for the upcoming T-20 World Cup .*
अमूल आगामी T-20 विश्वकप के लिए ‘श्रीलंका’ का आधिकारिक प्रयोजक बना है।
*➼ ' Keki Mistry' has been appointed as the new chairman by HDFC Life Company .*
HDFC लाइफ कंपनी के द्वारा ‘केकी मिस्त्री’ को नए चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया है।
*➼ Chief of Defense Staff General Anil Chauhan will chair the two-day conference Parivartan Chintan-II on 9-10 May based on jointness and integration of the armed forces. *
‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान’ 9-10 मई को सशस्त्र बलों की संयुक्तता एवं एकीकरण पर आधारित दो दिन के सम्मेलन परिवर्तन चिंतन-II की अध्यक्षता करेंगे।
*➼ Famous Kerala filmmaker 'Sangeeth Sivan' has passed away at the age of 61. *
केरल के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता ‘संगीत सिवन’ का 61 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
*➼ Renowned social activist ' Pawan Sindhi'has been honored with the prestigious Global Pride of Sindhi Award 2024 for exemplary service. *
प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता ‘पवन सिंधी’ को अनुकरणीय सेवा के लिए प्रतिष्ठित ग्लोबल प्राइड ऑफ सिंधी अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया है
*➼ Recently Google has launched ' Wallet App' in India.*
हाल ही में Google ने भारत में ‘वॉलेट ऐप’ लॉन्च किया है।
