*CURRENT AFFAIRS-02DEC* ।। *एक पंक्तिय प्रश्नोत्तरी (ONE LINER Q & A)*
*क्या आप जानते हैं-*
1. दुनियाभर में हर साल 1 दिसंबर को *विश्व एड्स दिवस* के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस की *वर्ष 2023 की थीम* है– *लेट कम्यूनिटीज लीड (Let Communities Lead)*
2. हाल ही में भारत के किस शहर ने चेन्नई के 235.5 किलोमीटर लंबे सर्कुलर रेलवे को पीछे छोड़ *सबसे बड़े सर्कुलर रेलवे* के स्थापना की योजना बनाई है– *बेंगलुरु ने*
3. हाल ही में दुबई में आयोजित COP28 बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस वर्ष भारत में *COP33 की मेजबानी* का प्रस्ताव रखा है– *वर्ष 2028 में*
4. हाल ही में विस्थापित बच्चों के लिए शिक्षा के अधिकारों की रक्षा हेतु काम के लिए किसको *वर्ष 2023 यूएनएचसीआर नानसेन शरणार्थी पुरस्कार वैश्विक पुरस्कार* प्रदान किया गया– *अब्दुल्लाही मिरे को*
5. हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका के किस विश्व प्रसिद्ध पूर्व विदेश मंत्री और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता का 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया– *हेनरी किसिंजर*
6. हाल ही में किस राज्य में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक लक्जरी क्रूज जहाज *'क्लासिक इंपीरियल'* का उद्घाटन किया है– *केरल में*
7. सरकार ने *प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई)* को 1 जनवरी 2024 से अगले कितने वर्ष तक के लिए बढ़ा दिया है *– 5 वर्ष*
8. हाल ही में किसने *‘अबू धाबी ग्रैंड पिक्स 2023’* का खिताब अपने नाम किया है– *मैक्स वेरस्टैपेन’ (Max Verstappen)*
9. किस राज्य में दक्षिण पूर्व एशिया का पहला *‘डार्क स्काई रिजर्व चांगथांग वन्यजीव अभयारण्य’* स्थापित किया जाएगा– *लद्दाख में*
10. हाल ही में मरियम वेबस्टर का 2023 के लिए *वर्ड ऑफ़ द ईयर* कौन सा शब्द बना है– *ऑथेंटिक*
11. हाल ही किस राज्य के मुख्यमंत्री ने अमेरिकी राजदूत के साथ संयुक्त रूप से *‘द हंप WWII संग्रहालय’* का उद्घाटन किया– *अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने*
12. हाल ही में कौन सा देश आधिकारिक तौर पर समलैंगिक विवाह को पंजीकृत करने वाला पहला दक्षिण एशियाई देश बन गया है– *नेपाल*
13. हाल ही में आयोजित *बेंगलुरु टेक समिट 2023* जो वैश्विक तकनीकी लीडर्स और इनोवेटर्स को आकर्षित करता है, इसकी थीम क्या है– *‘ब्रेकिंग बाउंड्रीज़’*
14. हाल ही के किस देश ने *ऐप्पल पे, गूगल पे और अन्य डिजिटल वॉलेट* सहित डिजिटल भुगतान सेवाओं को विनियमित करने की योजना की घोषणा की है– *ऑस्ट्रेलिया ने*
15. जल शक्ति मंत्रालय ने 01 दिसंबर, 2023 को किस शहर में *‘जल इतिहास उत्सव'* का आयोजन किया– *नई दिल्ली में*
*आज का सुविचार*
महत्वपूर्ण यह नहीं कि आप कितने अच्छे हैं। महत्व इस बात का है कि कितना अच्छा बनना चाहते हैं।